Ticker

6/recent/ticker-posts

PWD का घूसखोर सब इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, ACB की कार्रवाई

 



एमसीबी। लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ एक सब इंजीनियर को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, सब इंजीनियर ने कार्य से संबंधित फाइल पास करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए सब इंजीनियर को तय राशि लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि जब्त कर ली है और आगे की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ पहले भी भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें मिल चुकी थीं। ACB की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग में लंबे समय से रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था, जिस पर अब ACB की इस कार्रवाई ने रोक लगाने की शुरुआत की है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ