Ticker

6/recent/ticker-posts

नवगई हत्याकांड की जांच के लिए 6 सदस्यीय सीबीआई दल कोरिया पहुंचा, पंचवटी अतिथि गृह चरचा में ठहरा, आज से शुरू होगी जांच


कोरिया। बहुचर्चित नवगई हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का 6 सदस्यीय दल रविवार को कोरिया जिले पहुंच गया। टीम चरचा स्थित पंचवटी अतिथि गृह (चरचा आर.ओ., बैकुण्ठपुर क्षेत्र एस.ई.सी.एल.) में रुकी है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम सोमवार से मामले की औपचारिक जांच शुरू करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, जांच दल घटनास्थल का निरीक्षण करेगा तथा मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, साक्ष्य और अब तक की पुलिस जांच का परीक्षण करेगा। इसके अलावा प्रकरण से जुड़े गवाहों एवं संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम के साथ या उसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी कोरिया पहुंचेगी। फोरेंसिक टीम वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल और उपलब्ध भौतिक साक्ष्यों की जांच करेगी, ताकि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू का निष्पक्ष परीक्षण किया जा सके। सीबीआई जांच शुरू होने की खबर के बाद पूरे जिले में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पीड़ित पक्ष सहित आम नागरिकों को उम्मीद है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से मामले के सभी तथ्यों का खुलासा होगा और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीबीआई अधिकारियों ने जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। टीम गोपनीय तरीके से अपनी कार्यवाही आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ, दस्तावेजों का परीक्षण और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आज से शुरू होने वाली सीबीआई जांच पर पूरे जिले की नजरें टिकी हैं और लोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के माध्यम से मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ