कोरिया की बेटियों ने रिदमिक पेयर योगा में जीता रजत पदक
कोरिया। खेल और योग के क्षेत्र में कोरिया जिले की प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय रिदमिक पेयर योगा प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर की छात्राओं सरिता और वंदना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता के साथ दोनों छात्राओं ने आगामी राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने योग की विभिन्न मुद्राओं, संतुलन, तालमेल और प्रस्तुति का प्रभावी प्रदर्शन किया। दोनों की जोड़ी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर निर्णायकों के समक्ष बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से गौरव बढ़ाया है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी सरिता और वंदना की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा ने छात्राओं की सफलता को विद्यालय परिवार और नगर के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने छात्राओं के मार्गदर्शन में जुटे शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार और नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय

0 टिप्पणियाँ