बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बचरा पोड़ी के ठिहाईपारा क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। झाड़ियों में गोवंश का सिर और अन्य अवशेष पाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ठिहाईपारा की झाड़ियों में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद इसकी सुचना आसपास के लोगों को दी गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान किए जाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ