Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना के शर्मा चौक पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

 


कोरिया। शर्मा चौक में एक युवक के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ज्ञानुल हक उर्फ छोटू, सौरभ गुप्ता उर्फ राजा और नावेद खान के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने अजीत सोनी के साथ कथित रूप से भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस को कुछ लोगों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने की जानकारी भी दी गई थी, बावजूद इसके इस पहलू पर भी कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है।


घटना को लेकर लोगों का कहना है कि पटना क्षेत्र में पूर्व में भी चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में मारपीट की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वीडियो की जांच कर घटना की निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कथित अवैध वसूली की शिकायत की भी जांच किए जाने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि पटना पुलिस मामले में क्या कदम उठाती है और घटना से जुड़े आरोपों की जांच किस स्तर पर की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ