रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन 20 मई 2026 को डोंगरगढ़ स्थित सेंट पैलोटी इंटरनेशनल रेजीडेंसी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 800 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन एवं आयु वर्गों में ताऊलू और शन्शू इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रायपुर जिला वुशू संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में उत्साह और खुशी का माहौल है।
शन्शू फाइट इवेंट में पदक विजेता
गोल्ड मेडल – द्विवेदी, आलीना जहरा, कैफ हसन
सिल्वर मेडल – जैनूल हसन
ब्रॉन्ज मेडल – धानी, ज्याद अब्दुल्ला, हसन आबीर, समुद्र राज बंजारे, अबुल फजल एवं आरिफ अली
ताऊलू इवेंट में पदक विजेता
गोल्ड मेडल
दाऊशू तलवार – आदिति सिंह वर्मा
चांगक्वान – अदा फातमा
चांगक्वान – बतूल फातमा
सिल्वर मेडल
नानगून स्टिक – राजपूत
गरिमा पाल, अपर्णा कश्यप
खिलाड़ियों ने टीम के कोच अली सर, मैनेजर अंकिता मैडम, तथा अयान सर एवं आबिस सर के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
वुशू संघ रायपुर ने दी बधाई
रायपुर जिला वुशू संघ के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। संघ की उपाध्यक्ष पूजा जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी रायपुर जिला वुशू संघ के महासचिव सुहैल हैदरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।


0 टिप्पणियाँ