Ticker

6/recent/ticker-posts

जमगहना बाजार के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, कई घायल


कोरिया। बैकुण्ठपुर क्षेत्र के जमगहना बाजार के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नगर की ओर से आ रहा एक वाहन वापस लौट रहा था, तभी जमगहना के समीप दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक वाहन के चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का बोर्ड लगा हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ