Ticker

6/recent/ticker-posts

निजी व शासकीय भूमि बिक्री मामले में भूमाफियाओं का आतंक, शिकायतों के बाद भी नहीं होती कार्रवाई


कोरिया। जिले में निजी भूमि सहित शासकीय जमीनों की अवैध बिक्री के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। भूमाफिया फर्जी दस्तावेजों और सांठगांठ के जरिए जमीनों की खरीदी-बिक्री कर रहे हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ शासन को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई मामलों में जमीन के वास्तविक मालिकों को इसकी जानकारी तक नहीं होती और उनकी भूमि का सौदा कर दिया जाता है। हालही मे शंकरपुर मे भी बडा फर्जीवाडा सामने आया है शिकायत के बाद क्या कार्यवाही होती है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस तरह के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफिया संगठित तरीके से काम कर रहे हैं और उन्हें कुछ अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त है।

सबसे गंभीर बात यह है कि पीड़ित शिकायतकर्ता लगातार संबंधित कार्यालयों में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रकरणों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कई आवेदन लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और विकट हो सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है और भूमाफियाओं पर अंकुश लगा पाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ