Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमवार के बाद अब मंगलवार को लगेगा जनदर्शन कलेक्टर ने दी जानकारी


कोरिया। कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम भी अब मंगलवार को समय-सीमा की बैठक समाप्त होने के बाद आयोजित होगा।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जनदर्शन कार्यक्रम के समय में यह आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से आमजन की समस्याओं का अधिक प्रभावी एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक, सार्वजनिक एवं राजस्व संबंधी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित दिवस पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ