Ticker

6/recent/ticker-posts

मजार के पास पैलेस के पीछे लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला


कोरिया। नगर के मजार क्षेत्र में स्थित एक पैलेस के पीछे अचानक आग लगने से बुधवार को इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को दी गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला) तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए उपाध्यक्ष यादव ने बिना देरी किए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आसपास के रिहायशी क्षेत्र और दुकानों को भारी नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पैलेस के पीछे रखे कचरे या सूखी झाड़ियों में लगी थी, जो देखते ही देखते फैलने लगी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव की त्वरित प्रतिक्रिया और सक्रियता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि समय पर उठाए गए कदमों के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। प्रशासन ने इस घटना के बाद नागरिकों से अपील की है कि वे आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ