Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध प्लाटिंग में कीमती लकड़ी कटाई का मामला गरमाया, नामांतरण निरस्ती की मांग


बैकुंठपुर। क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और कीमती लकड़ी कटाई का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में श्वेता पुरी, पति महेंद्र पुरी (जो पुलिस विभाग में पदस्थ हैं) द्वारा खरीदी गई भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। इस जमीन के नामांतरण को निरस्त कराने हेतु आवेदक द्वारा संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि पूर्व में अवैध प्लाटिंग के दायरे में पाई गई थी, जिसके आधार पर पहले नामांतरण निरस्त किया जा चुका था। इसके बावजूद दोबारा नामांतरण किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदक ने मांग की है कि पूरे मामले की सूक्ष्म जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नामांतरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

इसी बीच, उक्त भूमि पर कीमती लकड़ियों की कटाई का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में एसडीएम बैकुंठपुर और वन विभाग को अलग से शिकायत दी गई है। आवेदन में एक वन कर्मचारी की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक ने उच्च अधिकारियों तक भी शिकायत पहुंचाई है और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने की बात कही है। सुशासन तिहार के मद्देनजर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी शीघ्रता से जांच पूरी कर उचित कार्रवाई करता है और अवैध प्लाटिंग की जमीन पर हुए नामांतरण को निरस्त करता है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ