Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरिया को मिली नई कलेक्टर: सुश्री पुष्पा साहू की नियुक्ति, प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के अधिकारी बदले



बैकुण्ठपुर। राज्य शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कोरिया जिले को नई कलेक्टर मिल गई हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री पुष्पा साहू को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, चन्दन त्रिपाठी को बलरामपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संतोषन (सन्तन) देवी को एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले का कलेक्टर बनाया गया है। प्रदेश में प्रशासनिक कसावट और बेहतर शासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। सुश्री पुष्पा साहू को एक अनुभवी और सक्रिय प्रशासनिक अधिकारी माना जाता है। उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों को देखते हुए उनसे कोरिया जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरिया जिले में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में नई कलेक्टर के रूप में सुश्री साहू के सामने कई अहम चुनौतियां भी होंगी। वहीं, प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों के बीच नई जिम्मेदारियों को लेकर सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इधर, चन्दन त्रिपाठी और सन्तन देवी को भी उनके नए जिलों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का मानना है कि इस तरह के बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नई कलेक्टर के आगमन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ