Ticker

6/recent/ticker-posts

30 जून तक जरूर कराएं ई-केवाईसी, तभी मिलेगी महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जिले में तीन हजार लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभी शेष






कोरिया। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अब अनिवार्य हो गया है। शासन के निर्देशानुसार ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले हितग्राहियों को जुलाई माह से मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों का ई- केवाईसी कराया जा रहा है। इसी क्रम में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए 03 अप्रैल 2026 से जिले की ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ऑपरेटरों द्वारा निःशुल्क शिविर आयोजित कर ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में महतारी वंदन योजना के कुल 58,982 हितग्राही पंजीकृत हैं। इनमें से 55,880 हितग्राहियों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 3,102 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा तक ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में संबंधित हितग्राहियों की सहायता राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा। हालांकि अतिवृद्ध हितग्राहियों, फिंगर इम्प्रेशन नहीं मिलने अथवा आईरिस संबंधी तकनीकी समस्याओं जैसी विशेष परिस्थितियों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले अपना ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें, ताकि योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद ई-केवाईसी नहीं होने तथा सहायता राशि प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित हितग्राही स्वयं जिम्मेदार होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ